Monday 11 June 2018

Hanuman Best Mantra Hindi

                                                         Hanuman Best Mantra Hindi 

                                                           हं हनुमते रुद्रात्मकायं हुं फट् 

इस मंत्र के विषय में ऐसी मान्यता है कि पूर्व-काल में भगवान श्रीकृष्ण ने यह मंत्र अर्जुन को बताया था, तथा इसकी साधना करके उन्होंने न केवल हनुमान जी को प्रसन्न ही कर लिया था, अपितु उनकी कृपा से त्रैलोक्य-विजयी का पद भी पाया था | इसी मंत्र के वशीभूत होकर हनुमान जी महाराज महाभारत के युद्ध में अर्जुन के रथ की ध्वजा पर सदैव विराजमान रहे थे और उसे कभी झुकने नहीं दिया था | हनुमान जी के संरक्षण में रहते हुए ही अर्जुन ने उस महायुद्ध में विजय प्राप्त की थी | 

हनुमान जी के इस मंत्र/Mantra का जप नियमित रूप से पूजा के समय किया जा सकता है | वैसे तो इस मंत्र को सिद्ध करने के लिए सवा लाख मंत्रों के जप और साढ़े बारह हजार आहुतियों का विधान है | किन्तु आपको मंत्र सिद्ध करने की आवश्यकता नहीं है आप इस मंत्र का जप अपने कल्याणार्थ कर सकते है | हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए व मनोकामना पूर्ती के लिए प्रतिदिन 3 माला का जप करें | 

अन्य जानकारियाँ : – 

हनुमान यंत्र को इस प्रकार से सिद्ध कर घर में स्थापित करें और पाए सभी कष्टों से मुक्ति 
पूजा-पाठ के समय इस स्तुति मंत्र द्वारा हनुमान जी का ध्यान अवश्य करें 

जानिए, सरल व गुप्त हनुमान साधना विधि 

मंत्र/Mantra जप में रुद्राक्ष की माला का प्रयोग करें | माला को गोमुखी में रखकर ही मंत्र जप करें व पूजा स्थान पर हनुमान यंत्र को अवश्य स्थापित करें | हनुमान जी के इस द्वाद्श्याक्षर मंत्र(Hanuman Best Mantra Hindi) के नियमित जप से हनुमान यंत्र भी स्वयं ही सिद्ध होने लगता है |

No comments:

Post a Comment